संबित पात्रा ने हिजाब पहने लड़की के साथ शेयर की राहुल की तस्वीर, कांग्रेस का पलटवार

Webdunia
बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (08:47 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता संबित पात्रा ने मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान हिजाब पहने एक लड़की के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की और उन पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पात्रा की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की। कहा-यात्रा में भीड़ देख बौखला गई है भाजपा।
 
हिजाब पहने लड़की के साथ गांधी की तस्वीर साझा करते हुए पात्रा ने ट्वीट किया, 'जब धार्मिक आधार पर वोट का ‘हिसाब’ किया जाता है …तब वो तुष्टिकरण कहलाता है।'
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख