'आप' के संजय सिंह संभालेंगे विधानसभा चुनाव की कमान, प्रभारी नियुक्‍त

शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (09:55 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में से एक संजय सिंह (Sanjay Singh) चुनाव की कमान संभालेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

खबरों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने साल 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रभारी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गुरुवार को अपने वरिष्ठ नेता संजय सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया। वहीं पंकज गुप्ता को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में प्रचार की रूपरेखा तय करने की कमान सौंपी है।

संजय सिंह और पंकज गुप्ता को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि गत 5 साल में आप सरकार ने खुद को क्रांति साबित किया है। उन्होंने ट्वीट किया, आज तक चुनाव, जाति धर्म जैसे मुद्दों पर लड़े गए। यह चुनाव सरकार के कामों पर लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहली बार कोई पार्टी कह रही है कि हमने आपकी ज़िंदगी सुधारी, इसलिए वोट दो। दिल्ली विधानसभा चुनाव अपनी सरकार के ऐतिहासिक कामकाज के आधार पर लड़ेगी, जिसने चहुमुंखी विकास से राष्ट्रीय राजधानी की तस्वीर बदल दी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी