Chandrayaan 3 updates : चंद्रयान दूसरी और आखिरी डिबूस्टिंग के बाद चांद की सतह के बेहद करीब पहुंच गया है। विक्रम लैंडर अब चांद से सिर्फ 25 किमी दूर है। 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम लगभग 5.45 बजे इसकी चांद के दक्षिणी ध्रूव पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी।
दूसरे डिबूस्टिंग ऑपरेशन ने ऑर्बिट को 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है। लैंडिंग से पहले विक्रम मॉड्यूल की आंतरिक जांच होगी। इसके बाद वह निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करेगा।
रविवार को हुई दूसरी और आखिरी डीबूस्टिंग के बारे में इसरो ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा। इसने ऑर्बिट को 25 किमी x 134 किमी कर दिया है। सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पॉवर्ड डिसेंट 23 अगस्त 2023 को शुरू होने की उम्मीद है।
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल 17 अगस्त को सफलतापूर्वक अलग हो गए थे। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta