असम न्यूज चैनल के मुख्‍य संपादक पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Webdunia
नई दिल्ली। दिल्ली की एक महिला पत्रकार ने असम न्यूज चैनल के मुख्‍य संपादक और एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। 
 
महिला पत्रकार गुवाहाटी के समाचार चैनल 'असम टॉक' के लिए काम करती हैं। उन्होंने चैनल के मुख्‍य संपादक अतनु भुइयां पर आरोप लगाया है कि अतनु ने उन पर असम के एक राजनीतिज्ञ के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया था। उस समय यह राजनीतिज्ञ दिल्ली के एक होटल में रुका था। 
 
35 वर्षीय इस महिला ने लुइट नील डॉन नामक एक अन्य पत्रकार पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली के राजौरी गार्डन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 354, 509 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। भुइयां की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस गुवाहाटी गई है। 
अगला लेख