शिवपाल ने बताया मुलायम ने कारसेवकों पर क्‍यों चलवाई थी गोलियां?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (20:09 IST)
Shivpal Singh Yadav's statement regarding firing on kar sevaks in Ayodhya : समाजवादी पार्टी (SP) के महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि अक्टूबर 1990 में अदालत के आदेश का पालन करने और संविधान की रक्षा करने के लिए प्रदेश की तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के शासनकाल में अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थी।
 
यादव ने 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाए जाने को जायज ठहराते हुए कहा, देखिए, संविधान की रक्षा की गई थी। अदालत के आदेश का पालन हुआ था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर इस घटना को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी के लोग तो केवल झूठ बोलते हैं।

बताइए, अदालत के आदेश का पालन हुआ था या नहीं? संविधान की रक्षा हुई थी। वहां पर जब अदालत का स्थगन आदेश था, यथास्थिति बनाए रखनी थी तो वहां पर जो विवादित ढांचा था, जो बाबरी मस्जिद थी, उसे जब इन लोगों ने तोड़ा था तो वहां के प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि वह अदालत के आदेश के अनुरूप यथास्थिति बनाए रखे।
ALSO READ: हरदोई में सपा कार्यालय से क्यों हटाई गई मुलायम सिंह की प्रतिमा?
यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, उस वक्त संविधान का उल्लंघन किसने किया था? किसने अदालत के आदेश का उल्लंघन किया था? उनके खिलाफ तो कार्रवाई होनी चाहिए थी।
ALSO READ: बहारो फूल बरसाओ मेरे प्रधानमंत्री आए हैं, अयोध्‍या में बाबरी मस्‍जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल
उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के शासनकाल में 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में कर्फ्यू के दौरान जबरन बाबरी मस्जिद के नजदीक स्थित हनुमानगढ़ी जा रहे कारसेवकों पर प्रशासन द्वारा गोलियां चलवाई गई थीं, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हुई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी