गुलाम नबी तो अब ‘आजाद’ हुए, अमेठी बहुत पहले ही हो गई थी : स्मृति ईरानी

रविवार, 28 अगस्त 2022 (10:10 IST)
अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गुलाम नबी अब ‘आजाद’ हुए हैं, लेकिन अमेठी तो बहुत पहले ही ‘आजाद’ हो चुकी है।
 
अमेठी से सांसद ईरानी ने कहा कि कांग्रेस का अपना ही नेतृत्व, खासकर गांधी परिवार पर टिप्पणी कर रहा हैं, इसलिए इसमें हमें कुछ भी जोड़ने की जरूरत नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि गुलाम नबी अब आजाद हुए हैं, लेकिन अमेठी तो बहुत पहले ही आजाद हो चुकी है।
 
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नेता ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी संसदीय सीट से पराजित किया था। अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है और संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था।
 
ईरानी ने कहा कि पहले की अमेठी और आज की अमेठी में यही फर्क है कि पहले लोग यहां सत्ता को अपनी जागीर समझते थे, जबकि आज की अमेठी में सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा का भाव है और यह इसके लिए जानी जा रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी