कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (19:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद जांच के लिए स्थानीय सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी कुछ जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे।


सोनिया के एक विश्वस्त सहयोगी ने बताया कि संभवत: उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी। गौरतलब है कि शनिवार को लोकसभा में आम बजट के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष संसद में अनुपस्थित थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी