Indian GDP News : भारत 2047 तक उच्च आय वाला देश बन जाएगा, जिसका अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 23000 अरब डॉलर से 35000 अरब डॉलर के बीच होगा। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत को उच्च आय वाला देश बनाने में सेवा क्षेत्र की प्रमुख भूमिका होगी। रिपोर्ट कहती है, आने वाले दशकों में लगभग 20 करोड़ व्यक्तियों के कार्यबल में शामिल होने की उम्मीद है। यह भारत के पास उच्च-मूल्य वाली नौकरियों के सृजन को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण आर्थिक क्षमता को खोलने का एक अनूठा अवसर है।
रिपोर्ट कहती है, आने वाले दशकों में लगभग 20 करोड़ व्यक्तियों के कार्यबल में शामिल होने की उम्मीद है। यह भारत के पास उच्च-मूल्य वाली नौकरियों के सृजन को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण आर्थिक क्षमता को खोलने का एक अनूठा अवसर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परिवर्तन को सक्षम करने में एक क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी खाका महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के कुल ऊर्जा उत्पादन में नवीकरणीय ऊर्जा का हिस्सा 2023 के 24 प्रतिशत से बढ़कर 2047 तक लगभग 70 प्रतिशत हो सकता है। इसी तरह वाहन कलपुर्जा निर्यात क्षेत्र के 200-250 अरब डॉलर (2047) तक पहुंचने का अनुमान है, जो आईसीई बाजार में हिस्सेदारी और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की ओर दीर्घकालिक बदलाव से प्रेरित है।