पितातुल्य नीतीश ने पता नहीं क्‍यों छोड़ा महागठबंधन : तेजस्वी यादव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 12 फ़रवरी 2024 (16:49 IST)
Tejashwi Yadav's statement regarding Nitish Kumar : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा पिता तुल्य माना है और उन्हें नहीं पता कि किस वजह से वह 'महागठबंधन' छोड़कर भाजपा नीत राजग में लौटने के लिए मजबूर हुए।
 
विधानसभा में कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा लाए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी ने रिकॉर्ड नौवीं बार और पांच साल के कार्यकाल के भीतर तीसरी बार शपथ लेने को लेकर भी मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा कि ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया।
ALSO READ: बड़ी खबर: अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से बेदखल
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, मैंने नीतीश कुमार को हमेशा ‘दशरथ’ की तरह माना। मुझे नहीं पता कि किस वजह से वह महागठबंधन को धोखा देने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा, भाजपा बिहार में 'महागठबंधन' सरकार से डरी हुई थी। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार फिर पलटी नहीं मारेंगे? (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी