Weather Updates: हिमपात से गिरा तापमान, कई राज्यों में ठंड से ठिठुरे लोग

शनिवार, 19 नवंबर 2022 (08:34 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 19 नवंबर के आसपास एक डिप्रेशन में बदल सकता है। हिमपात से उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के तापमान गिरावट आ गई है। कई राज्यों में ठंड से लोग ठिठुर गए हैं।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। यह अगले 3 दिनों के दौरान उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ना जारी रखेगा। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है।
 
लक्षद्वीप और सिक्किम में छिटपुट हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आई। दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। 18 और 19 नवंबर को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल में हल्की बारिश की संभावना है।
 
माछिल सेक्टर में हिमस्खलन, 3 जवानों की मौत : जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स के 3 सैनिक नियंत्रण रेखा (LOC) के पास कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आ गए। तलाशी अभियान के बाद उनके शव बरामद कर लिए गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी