चिड़ियाघर में मिलने पहुंचे दोस्‍त आरिफ को देखकर ख़ुशी से झूम उठा सारस

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (18:48 IST)
कानपुर के आरिफ और सारस की दोस्‍ती के किस्‍से किसे नहीं पता। आरिफ ने पिछले साल 2022 में घायल सारस का इलाज करवाकर उसकी जान बचाई थी। इसके बाद सारस और आरिफ की ऐसी दोस्‍ती हुई कि आज इंसान और जानवर की दोस्‍ती की मिसाल देते हैं तो इनकी दोस्‍ती याद आती है।

कानपुर के चिड़ियाघर में मिलने पहुँचे आरिफ को देखते ही ख़ुशी से झूमने लगा सारस. pic.twitter.com/7Js3vIYakR

— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) April 11, 2023
अब जब कई दिनों के बाद आरिफ अपने यार सारस से कानपुर के चिड़ियाघर में मिलने पहुंचा तो सारस उन्‍हें देखकर झूम उठा। वो खुशी के मारे नाचने लगा।  दोनों के मिलन का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और देखा जा रहा है। यूजर्स भी दोनों के इस मिलन पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में आरिफ गुर्जर नाम के एक व्‍यक्‍ति की सारस पक्षी के साथ दोस्‍ती पिछले दिनों चर्चा में आई थी। हालांकि सारस के साथ आरिफ की दोस्‍ती में एक नया एंगल आ गया था, जब वन विभाग ने सारस को आरिफ से अलग कर दिया था। दोस्‍त की जुदाई में सारस पक्षी खाना-पीना छोड़ दिया था। दोनों को मिलाने के लिए भी लोगों ने मुहिम चलाई थी।

क्या है पूरा मसला?
दअरसल, यह मामला 7 महीने पहले प्रकाश में आया था। अगस्त 2022 में आरिफ यह सारस घायल अवस्‍था में कहीं मिला था। आरिफ ने उसकी मरहम-पट्टी कर जान बचाई और इलाज करवाया। इसके बाद सारस आरिफ के साथ ही रहने लगा। उसी के साथ खाना पीना और रहना। दोनों की ये दोस्‍ती सोशल मीडिया में मशहूर हो गई। इनकी दोस्ती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। आरिफ और सारस से मिलने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। दोनों की जोड़ी खूब लोकप्रिय हो रही थी। 21 मार्च 2023 को उत्तर प्रदेश वन विभाग को जब इस बात की भनक लगी तो उसने सारस और आरिफ को अलग कर दिया।

अलग किया तो वापस आ गया सारस
यह घटना तब और ज्‍यादा चर्चा में आई जब अपने यार आरिफ की जुदाई में सारस ने खाना पीना छोड़ दिया था। उसे पहले समसपुर पक्षी विहार में रखा गया था। यहां वह अपने दोस्त आरिफ की तलाश में उड़कर नजदीकी गांव जा पहुंचा। इसके बाद उसे कानपुर चिड़ियाघर में रखा गया है। लेकिन अब उसने खाना पीना छोड़ दिया था।
Edited: By Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी