उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए क्या किया? ये आएंगे, खाएंगे और झगड़ा लगाकर चले जाएंगे। हमें बांटने वालों को हम बाहर का रास्ता दिखाएंगे। दादागिरी करेंगे नहीं तो सहेंगे भी नहीं। उन्होंने साफ कहा कि मोह महानगर पालिका का नहीं, महाराष्ट्र का है।
शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि जब भाजपा कहती है कि उन्हें एक संविधान, एक निशान और एक प्रधानमंत्री चाहिए, तो उन्हें याद रखना चाहिए कि एक निशान तिरंगा है, न कि भाजपा का झंडा। वे हमसे हमेशा पूछते हैं कि हमने BMC में अपने शासन के दौरान मुंबई में मराठी लोगों के लिए क्या किया। अब हम सवाल पूछ रहे हैं,आपके शासन के पिछले 11 वर्षों में, आपने क्या किया है?