नई दिल्ली। भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पिछले 3 दिन में तीसरी बार हादसे का शिकार हुई है। पहले वंदे भारत ट्रेन भैंसों के झुंड से टकराई, फिर गाय से और अब इस ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए।
गुरुवार को गांधीनगर से मुंबई जा रही यह ट्रेन भैंसों के झुंड से टकराई थी और उसके इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को यह ट्रेन गाय से टकरा गई। आज दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेक जाम हो गए।