वेंकैया नायडू होंगे भारत के अगले उपराष्ट्रपति

शनिवार, 5 अगस्त 2017 (19:10 IST)
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू शनिवार को देश के तेरहवें उपराष्ट्रपति चुने गए। वे इस पद पहुंचने वाले भारतीय जनता पार्टी के दूसरे नेता हैं। इससे पहले उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाले भैरों सिंह शेखावत भाजपा के एकमात्र नेता थे। 
          
नायडू ने 18 विपक्षी दलों के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को भारी मतों के अंतर से हराया। उन्हें 516 मत मिले जबकि गांधी के पक्ष में 244 मत पड़े। नायडू की इस जीत से पहली बार देश के शीर्ष चार संवैधानिक पदों (राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष) पर भाजपा की विचारधारा के नेता पहुंच गए हैं। इससे पहले उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाले भैरों सिंह शेखावत भाजपा के एकमात्र नेता थे। 
               
संसद भवन में बनाए गए मतदान केन्द्र में आज लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों ने मतदान किया और शाम को निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा के महासचिव शमशेर के शरीफ ने मतगणना के बाद नायडू को उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। 
 
उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में 785 मतदाताओं में से 771 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिनमें से 760 मत वैध पाए गए। विभिन्न दलों के 14 सांसदों ने मतदान नहीं किया। नायडू 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। निवर्तमान उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वे लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर रहे हैं।
                   
राजग द्वारा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने से पहले नायडू सूचना एवं प्रसारण तथा शहरी विकास मंत्री थे। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में आ गए थे और लगातार भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे तथा उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने। 

अब तक उप राष्ट्रपति पद पर आसीन रही हस्तियों की सूची इस प्रकार है। इनमें से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और मोहम्मद हामिद अंसारी दो-दो बार उपराष्ट्रपति पद पर रहे- 

वेबदुनिया पर पढ़ें