पुतिन ने निकोले कुदाशेव को भारत में रूस का नया दूत नियुक्त किया

शनिवार, 19 अगस्त 2017 (10:23 IST)
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अनुभवी राजनयिक निकोले कुदाशेव को भारत में रूस का नया राजदूत नियुक्त किया है। रूस के दूतावास ने यह जानकारी दी है। दक्षिण-पूर्व एशिया में विशेषज्ञता रखने वाले कुदाशेव वर्तमान में रूस के विदेश मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल सेक्रेटरियट हैं।
 
रूसी दूतावास ने यहां एक बयान में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कार्यकारी आदेश से निकोले कुदाशेव को भारत में दूत नियुक्त किया है। भारत में रूस के पूर्व राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन के निधन के करीब 7 महीने बाद कुदाशेव की नियुक्ति हुई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें