weather update : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर बन रहे एक निम्न दाब क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में आज भारी बारिश दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 से 26 अक्टूबर तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इधर दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई। जानिए देशभर में मौसम का हाल...
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब क्षेत्र चेन्नई तट से लगभग 400 किलोमीटर दूर है और इसके संभावित चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरा हुआ है। स्कूल कॉलेज में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। कई ट्रेनें रद्द हुईं।
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र दोपहर तक, यह प्रणाली और मजबूत होकर 'अवदाब क्षेत्र' में बदलने की उम्मीद है। इसका असर उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर पड़ सकता है। मछुआरों को 23 से 26 अक्टूबर तक अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी गई है।
मध्य प्रदेश में कैसा है मौसम : 3 प्रणालियों के असर से दिवाली के अगले दिन मध्य प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहें। बादलों की वजह से रात में तापमान में गिरावट का सिलसिला थम गया। जबलपुर, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में कई स्थानों पर आज बारिश के आसार है। 2 दिन बाद पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं।