मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू संभाग, दक्षिणी हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में लू (Heat Wave) चलेगी।
दूसरी ओर मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे 9 अप्रैल को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट की ओर न जाएं। इस दिन समुद्री इलाके में तेज हवाएं चलेंगी और बारिश के साथ हलके तूफान की आशंका है। उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।