Weather Update News : पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। हिमाचल में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अरब सागर में बना डिप्रेशन सिस्टम शनिवार को कमजोर हो गया। इससे बारिश का दौर लगभग थम गया। लेकिन बारिश का दौर 3 नवंबर से फिर शुरू होगा। जिससे कई राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर होता जा रहा है।
वहीं राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर होता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक मोंथा चक्रवाती तूफान के असर से बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है, लेकिन दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही के अलावा बारिश के आसार कम हैं।
पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। 4 और 5 नवंबर कोमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर के अलावा रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour