Weather Update News : पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं ने देश के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का चरम रूप देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नवंबर का महीना आते ही देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम का समय ठंडक के कारण कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में भी शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम, 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 5 सालों में नवंबर के महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।