Share Market Update News : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नवंबर में तापमान और गिर सकता है, जिससे सर्दी में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के आखिरी दिनों और दिसंबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। पूर्वी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कड़ाके की ठंड महसूस होगी।
देश के कई हिस्सों में तापमान अचानक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। पूर्वी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कड़ाके की ठंड महसूस होगी। तमिलनाडु, केरल और माहे में 16 नवंबर तक भारी बारिश की आशंका है।
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। IMD के अनुसार, लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 11 सेंटीग्रेड से नीचे जा सकता है। कानपुर, बरेली, अयोध्या और बाराबंकी में तापमान 8–10 सेंटीग्रेड तक लुढ़क सकता है। उत्तर प्रदेश और झारखंड में चल रही ठंडी हवाओं का असर सीधे बिहार में महसूस होगा।
पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगह भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश देखी गई। विदर्भ, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रही।
Edited By : Chetan Gour