Weather Update : उत्तर भारत में सर्दी का कहर, इन राज्यों में शीतलहर बढ़ाएगी मुश्किलें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 23 नवंबर 2025 (13:27 IST)
Weather Update News : उत्तर भारत के ग्रामीण और मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। इस बीच ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के सभी जिलों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बर्फबारी हो रही है। मध्यप्रदेश में सुबह का घना कोहरा नए संकट के रूप में उभर रहा है। छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी।
 
खबरों के अनुसार, उत्तर भारत के ग्रामीण और मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। इस बीच ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के सभी जिलों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बर्फबारी हो रही है।
ALSO READ: Weather Update : ठंड ने पकड़ी रफ्तार, उत्‍तर भारत में सर्दी का कहर, दिल्ली में प्रदूषण हावी
मध्य प्रदेश में सुबह का घना कोहरा नए संकट के रूप में उभर रहा है। छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले 3 दिनों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 10वें दिन भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 5 बजे राजधानी में 24 घंटे का औसत AQI 380 दर्ज किया गया। बिहार में 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली से बिहार तक शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में भी बदला मौसम
पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हल्के कोहरे की परत देखी गई। अगले दो-तीन दिनों में मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, MP और UP में शीतलहर, कहां रहा पारा 7 से कम
उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम तापमान में कमी आएगी। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। आज सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में कोहरा, तापमान में गिरावट और बारिश को लेकर तरह-तरह के अलर्ट जारी किए जाएंगे।
Edited By : Chetan Gour  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी