Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (12:34 IST)
Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकतर हिस्सों से ठंड गायब सी हो गई है। दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। हालांकि बर्फबारी बस ऊपरी इलाकों में ही दिखाई देगी। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ाकर रख दी है। मौसम विभाग ने देश के इन राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडु़चेरी में बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू- कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 13, 16 एवं 17 फरवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कुछ पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश होने के संकेत हैं।

खबरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकतर हिस्सों से ठंड गायब सी हो गई है। दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। हालांकि बर्फबारी बस ऊपरी इलाकों में ही दिखाई देगी। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ाकर रख दी है।
ALSO READ: Weather Update : देश के कई हिस्‍सों में ठंड का असर हुआ कम, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्‍ली समेत अन्‍य राज्‍यों का मौसम
मौसम विभाग ने देश के इन राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडु़चेरी में बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू- कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 13, 16 एवं 17 फरवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कुछ पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश होने के संकेत हैं।

दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं राजस्थान और हरियाणा के कुछ जिलों में छिटपुट बरसात हो सकती है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल उत्तर भारत में कई जिलों में घने कोहरे का असर जारी रहेगा। दक्षिण भारत में एक अलग सिस्टम सक्रिय है। समुद्र के ऊपर बने सर्कुलेशन के कारण 16 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश का अलर्ट, कब होगी ठंड की विदाई, जानें देशभर का मौसम
मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में मौसम ज़्यादातर साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 11, 12 एवं 14 फरवरी के दौरान कुछ जगहों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

उत्तर भारत में 14 फरवरी तक फिलहाल घने कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं है। दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि 13 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। उत्तराखंड में 16 फरवरी और 17 फरवरी को एक बार फिर से भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर में 13, 16 और 17 फरवरी से बारिश की संभावना बन रही है। हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा।
ALSO READ: weather update : मौसम का डबल अटैक, यूपी-बिहार तक छाएगा घना कोहरा, 6 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
राजस्थान के अधिकांश जिलों में कल मौसम सामान्य रहेगा। बिहार में आज अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा और बारिश का किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदलता नजर आ रहा है। आसमान पूरी तरह साफ है और धूप की तीखी तपिश अब दिन में महसूस होने लगी है। ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है।
Edited By : Chetan Gour  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी