Weather Update : देश के कई हिस्सों में ठंड का असर हुआ कम, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का मौसम
Weather Update News : फरवरी की शुरुआत के साथ देशभर में मौसम अब धीरे-धीरे बदल रहा है। कहीं तेज धूप लोगों को राहत दे रही है तो कहीं बादल और बारिश की चेतावनी ने अलर्ट मोड में डाल दिया है। देश के कई हिस्सों में अब ठंड का असर कम होता दिखाई दे रहा है। सुबह के समय हल्की ठिठुरन जरूर महसूस हो रही है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, तापमान बढ़ने से ठंड का प्रभाव खत्म हो जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित करीब 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित करीब 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। सौराष्ट्र और कच्छ में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।
Edited By : Chetan Gour