Weather Update News : होली से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर जहां ठंड धीरे-धीरे विदाई ले रही है, वहीं दूसरी ओर गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। राजस्थान के कुछ इलाकों में तो पारा 36 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। बारिश का दौर भी थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से उत्तर भारत में हलचल बढ़ेगी। दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब बदलने लगा है। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी होगी।
हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा नया पश्चिमी विक्षोभ
एक ओर जहां ठंड धीरे-धीरे विदाई ले रही है, वहीं दूसरी ओर गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। राजस्थान के कुछ इलाकों में तो पारा 36 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। बारिश का दौर भी थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से उत्तर भारत में हलचल बढ़ेगी।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब बदलने लगा है। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी होगी। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कई जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा और अन्य जिलों में गर्मी का असर दिखेगा।
चेन्नई के जिलों में कोहरा और बारिश का अलर्ट
चेन्नई और आसपास के जिलों में सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दक्षिणी और उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बाड़मेर में पारा 36 डिग्री से ऊपर चला गया है। बिहार में आज मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां भी गर्मी का असर दिखने लगा है।
मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर थम गया है, अब तापमान बढ़ गया है। बुधवार को भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। खंडवा और खरगोन में तापमान 34 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जबकि उज्जैन में 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्र प्रयाग, टिहरी और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र से लेकर पूर्वी भारत तक और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है।
इसके अलावा, उत्तर भारत के 3 राज्यों और दक्षिण के 2 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है उनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक जिले शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Edited By : Chetan Gour