लालचंद से मिलकर खुश हुए राहुल गांधी, क्या है दोनों का 11 साल पुराना संबंध?

बुधवार, 4 जनवरी 2023 (13:01 IST)
बागपत। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज एक ऐसा व्यक्ति शामिल हुआ जो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक दलित परिवार से उनके मजबूत संबंधों की कहानी बयां कर रहा है। यह रिश्ता आज का नहीं बल्कि 11 साल पुराना है। तब राहुल कुंजीलाल नामक एक दलित के घर खाना खाने गए और उस परिवार के अपने हो गए।
 
कुंजीलाल के बेटा लालचंद जब राहुल से मिला तो उसे देख वे काफी प्रसन्न हुए। कुंजीलाल भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन लालचंद को जो सम्मान भारत जोड़ों यात्रा में मिला, उससे उनकी खुशी का भी ठिकाना नहीं था। 
 
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि एक दशक पुराना रिश्ता...वो 2011 का अक्टूबर था, केंद्र में यूपीए की सरकार थी और राहुल गांधी उत्तरप्रदेश की सड़कों पर थे- जनता की समस्याओं को जानने के लिए। इसी दौरान वो अचानक झांसी के मेंढकी गांव के दलित कुंजीलाल जी के घर पहुंचे और खाना खाने बैठ गए।
 

एक दशक पुराना रिश्ता...वो 2011 का अक्टूबर था, केंद्र में यूपीए की सरकार थी और @RahulGandhi उत्तरप्रदेश की सड़कों पर थे- जनता की समस्याओं को जानने के लिए। इसी दौरान वो अचानक झांसी के मेंढकी गांव के दलित कुंजीलाल जी के घर पहुंचे और खाना खाने बैठ गए। pic.twitter.com/uaNNbLfHtq

— Congress (@INCIndia) January 4, 2023
एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने कहा कि भारत जोड़ने के लिए, मगर कुंजीलाल जी इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनका बेटा लालचंद राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर एक दशक के रिश्तों की मजबूती की कहानी को बयां कर रहा है।
 

आज एक दशक से ज्यादा समय हो गया... राहुल गांधी फिर उत्तरप्रदेश की सड़कों पर है- भारत जोड़ने के लिए, मगर कुंजीलाल जी इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनका बेटा लालचंद राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर एक दशक के रिश्तों की मजबूती की कहानी को बयां कर रहा है।

— Congress (@INCIndia) January 4, 2023
भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए पार्टी ने लालचंद का आभार जताया। कहा गया कि देश जुड़ रहा है...देश जुड़ेगा।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी