ओवैसी ने बताया, क्या है भाजपा का CAA लागू करने का मुख्‍य उद्देश्य

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 12 मार्च 2024 (15:57 IST)
Owaisi on CAA: देश में नागरिकता सुधार कानून (CAA) लागू होने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आपको CAA को NRC और NPR के साथ जोड़कर देखने की जरूरत है।

ALSO READ: CAA के तहत नागरिकता के लिए ऐसे करें अप्लाई, कौनसे दस्‍तावेज हैं जरूरी?
उन्होंने कहा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में मेरा नाम लेकर नहीं कहा था कि NRC और NPR लागू किया जाएगा? यह रिकॉर्ड में है... उनका (भाजपा) मुख्य उद्देश्य देश में NPR और NRC लागू करना है।
 
इस बीच CAA नोटिफिकेशन पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि क्रोनोलॉजी समझिए, समय देखिए। तारीखों का ऐलान होने वाला है, 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और सरकार अचानक इसे अधिसूचित करने के बारे में सोचती है। 5 साल तक सरकार क्या कर रही थी? इसे पहले क्यों नहीं लाया?
 
इधर तेलंगाना में एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमने कहा था कि हम CAA लाएंगे… तुष्टीकरण, वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस पार्टी CAA का विरोध करती थी।
 
उन्होंने कहा कि लाखों लोग अपना धर्म बचाने के लिए, अपना सम्मान बचाने के लिए इस देश में आए। नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता देकर उनको सम्मान देने का काम किया है।

ALSO READ: असम में CAA पर बवाल, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने क्यों कही इस्तीफे की बात
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर देश में CAA लागू कर दिया। इससे अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए रहे गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को फायदा होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी