ओवैसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज कभी भी मुसलमानों के खिलाफ नहीं थे। हम उनकी बहुत इज्जत करते हैं। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे शिवाजी महाराज पर बात करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि जब शिवाजी महाराज आगरा के किले से भागे थे तो उनके साथ कौन था? उनके साथ मदारी मेहतर था, जो मुसलमान था। शिवाजी महाराज का टॉप जनरल कौन था? इब्राहिम खान था। शिवाजी महाराज के पास कानून का सबसे बड़ा जानकार कौन था? वह काजी हैदर था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही कहा था कि इंसान की काबिलियत उसके मजहब से नहीं बल्कि उसके काम से होती है। भाजपा वाले अलग ही कैसेट बजाते हैं।