गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने क्‍यों पोस्‍ट की ये कविता, क्‍या मैसेज दे रहे हैं?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (11:43 IST)
क्‍या है मामला : हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले का मामला है। ईडी हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले की जांच कर रहा है। इस मामले में रांची के चेशायर होम रोड में सेना की जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदने और बेचने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार झारखंड में ‘माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को गैर कानूनी तरीके से बदलने के एक बड़े रैकेट' की जांच के तहत हेमंत सोरेन से पूछताछ की गई।

बुधवार को किया गिरफ्तार : हेमंत सोरेन के बुधवार को देर शाम को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चंद घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं। चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं। बताया जाता है कि चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपई सोरेन के पास 41 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। 80 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है। बता दें कि झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी शामिल हैं।   
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख