क्या दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव? कुछ इस अंदाज में दिए संकेत...

बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (18:26 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। दिग्विजय ने बड़े ही रोचक अंदाज में कहा कि आप मुझे इस रेस से क्यों बाहर रख रहे हैं? 
 
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दिग्विजय सिंह अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बाकई गंभीर हैं, लेकिन उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि वे भी कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। यदि दिग्विजय चुनाव लड़ते हैं तो दावेदारों की संख्‍या बढ़कर 3 हो जाएगी। फिलहाल अध्यक्ष पद की दौड़ में राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम शामिल है।  
 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं को यह अधिकार है कि वे अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो चुनाव नहीं लड़ना चाहता, उससे जोर-जबरदस्ती से चुनाव नहीं लड़ाया जा सकता। दरअसल, उनका इशारा अशोक गहलोत की ओर था, जिनकी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। वे राजस्थान का मुख्‍यमंत्री ही बने रहना चाहते हैं।
 
यह रहेगी चुनाव प्रक्रिया : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी