world cup 2023: हारते ही ऐसे फूटकर रोए मोहम्मद सिराज, विराट को अनुष्का ने लगाया गले

सोमवार, 20 नवंबर 2023 (08:10 IST)
Photo: social media
भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारत का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। पूरी टीम हार के बाद भावुक होकर बिखर गई।

बता दें कि भारत लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में आइ थी। लेकिन टीम इंडिया को इस विश्व कप में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आंखों से आंसू छलक पड़े। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने साथी सिराज को सांत्वना देते हुए नजर आए।
मोहम्मद सिराज के ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने दौड़कर दो रन लेकर ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिला दी। इसके बाद सिराज की आंखों से आंसू टपकने लगे। बुमराह (Jasprit Bumrah) के बाद विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी भी उन्हें ढाढस बंधाने लगे। सिराज का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फाइनल में सिराज ने 7 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
फाइनल हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी काफी इमोशनल हो गए। मैच के बाद रोहित आंखों में आंसू लिए ग्राउंड से बाहर निकले वहीं विराट कोहली भी कैप से अपना छुपाते हुए नजर आए। विराट कोहली को पत्नी अनुष्का शर्मा ने गले लगाकर उन्हें सांत्वना देती हुई नजर आईं भारतीय टीम से उम्मीद थी कि वह 12 साल बाद विश्व चैंपियन का खिताब दिलाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

हालांकि टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन जोरदार रहा। विराट का संभवत: यह आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है। हालांकि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। विराट ने 11 मैचों में सर्वाधिक 765 रन जुटाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
Edited by navin rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी