नए संसद भवन की ओर बढ़ रहे पहलवानों से पुलिस की झड़प, साक्षी मलिक को घसीटा

Webdunia
रविवार, 28 मई 2023 (15:51 IST)
Wrestlers Protest : जंतर मंतर से नए संसद भवन की ओर बढ़ रहे पहलवानों की रविवार को दिल्ली पुलिस से झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि पुलिस ने पहलवानों को घसीटकर हिरासत में लिया। पुलिस ने साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया और जंतर मंतर से उनका सामान भी हटा दिया।
 
दिल्ली पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर जाने की कोशिश के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ने के कारण कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया।
 
बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर सवाल किया कि क्या कोई सरकार अपने देश के चैम्पियंस के साथ ऐसे बर्ताव करवाती है? हमने क्या गुनाह किया है?
 
<

राज्याभिषेक पूरा हुआ - 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़! pic.twitter.com/9hbEoKZeZs

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 28, 2023 >प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

<

खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है।

भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है।

ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के… pic.twitter.com/xjreCELXRN

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 28, 2023 >किसान नेता भी हिरासत में : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में बुलाई गई 'महिला महापंचायत' में शामिल होने के लिए समर्थकों के साथ राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ रहे हरियाणा के कई किसान नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
 
महिला महापंचायत के मद्देनजर, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती के साथ अवरोधक लगा दिए गए है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सुबह अंबाला शहर के पास हरियाणा-पंजाब सीमा पर सैकड़ों किसानों को रोक लिया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में बीकेयू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया।
 
संगठन ने दावा किया कि कुछ अन्य किसान नेताओं को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने हिरासत में लिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा और गुरुग्राम जिलों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और हरियाणा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
 
 
भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए ‘महा पंचायत’ का आह्वान किया गया था।
 
आईसा कार्यकर्ता मधुरिमा कुंडु ने कहा, ‘‘आज महिला पंचायत की घोषणा हुई थी और छात्रों को इसमें हिस्सा लेने से रोकने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अंदर और बाहर अत्यधिक संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपी की रक्षा के लिए पूरी मशीनरी लगा दी है।
 
गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई पहलवान पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। पहलवानों का आरोप है कि सिंह ने कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख