RBI ने Yes Bank पर लगाई 'रोक' लगाई, ग्राहक निकाल सकेंगे सिर्फ 50,000 रुपए

गुरुवार, 5 मार्च 2020 (21:35 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को संकट में फंसे निजी क्षेत्र के येस बैंक पर 'रोक' लगा दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बैंक के ग्राहकों के लिए अपना पैसा निकालने की सीमा 50,000 रुपए तय की गई है।
ALSO READ: येस बैंक ने कहा, 8 निवेशक 2 अरब डॉलर की फंडिंग के साथ तैयार
खबरों के अनुसार 30 दिन के लिए यह सीमा तय की गई है। निजी क्षेत्र का बैंक काफी समय से बढ़ते डूबे कर्ज की समस्या जूझ रहा था।
 
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले दिन में सरकार ने एसबीआई और अन्य वित्तीय संस्थानों को नकदी संकट से जूझ रहे येस बैंक के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी