विवेकानंद जयंती अटलांटा में मनी

FILE

वेदांत के प्रायोगिक संदेश देने वाले एकनिष्ठ संन्यासी स्वामी विवेकानंदजी की 150वीं जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2013 को अटलांटा में भव्य समारोह हुआ।

इस अनुष्ठान का ध्येय था स्वामीजी के अद्वितीय आध्यात्मिक चिंतन, दर्शन और मानव-सेवाभाव को प्रदर्शित किया जाए और नई पीढ़ी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाए।

कार्यक्रम में बच्चों और युवा छात्रों को स्वामीजी का बचपन, युवाकाल, श्री रामकृष्ण परमहंसजी से मिलन, देशसेवा और मानवसेवा के लिए उनकी लगन, सभी वर्णन प्रभावक थे।

स्वामीजी के पहनावे में सजी एकदम स्वामीजी-सी लगती एक बालिका ने उनके जीवन की घटनाओं पर पावर पाइंट प्रदर्शन के ‍जरिए उनके व्यक्तित्व के बहुआयामी पहलुओं पर प्रकाश डाला। अन्य बालकों ने भी भिन्न-भिन्न विषयों पर स्वामीजी के गूढ़ विचारों को समूह के सामने प्रदर्शित किया।

प्रस्तुति : विजय निकोर, अटलांटा।

वेबदुनिया पर पढ़ें