चार भारतीय अमेरिका के सबसे धनी

ND

सन माइक्रो सिस्टम के सह संस्थापक विनोद खोसला समेत चार भारतीय-अमेरिकियों को अमेरिका के सबसे ज्यादा 400 अमीर लोगों की फोर्ब्स सूची में जगह मिली है। इस सूची में खोसला के अलावा आउट सोर्सिग कंपनी सिंटेल के संस्थापक भारत देसाई, वेंचर कैपिटल कारोबारी, कवितर्क राम श्रीराम और सॉफ्टवेयर उद्यमी रमेश वाधवानी के भी नाम हैं।

विनोद खोसला की हैसियत 1.3 अरब डॉलर है और वे सूची में 308वें स्थान पर हैं। देसाई को 252वाँ स्थान दिया गया है। उनकी संपत्ति 1.6 अरब डॉलर आँकी गई है। सूची में 288वें स्थान पर रखे श्रीराम की संपत्ति 1.45 अरब डॉलर और वाधवानी (290वाँ स्थान) की हैसियत 1.4 अरब डॉलर है। इस सूची में 54 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के बिल गेट्स लगातार 17वें वर्ष पहले स्थान पर बने हुए है।

वेबदुनिया पर पढ़ें