डॉ. पलाकुर्ती का वेस्टवुड में निधन

वेस्टवुड, मैसाचुसेट्‍स। डॉ. कृपा सागर राव पलाकुर्ती का रविवार को यहां नॉरवुड के नॉरवुड हास्पिटल में निधन हो गया। मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले डॉ. कृपा सागर राव 78 वर्ष के थे। वे बोस्टन के उद्यमी प्रकाश पलाकुर्ती के पिता थे।
वे अपने पीछे पत्नी डॉ. वसंता पलाकुर्ती, बच्चों प्रशां‍त, डॉ. संगीता और डॉ. पुनीता, बहू अनुराधा, दामाद प्रसाद कल्याणपु, पांच पोतों और दो पड़पोतों को छोड़ गए हैं। हैदराबाद से आकर वे वेस्टवुड में रह रहे थे। 
 
डॉ. पलाकुर्ती का जन्म मनुकोटा, वारंगल,(भारत) में 19 अप्रैल, 1938 में हुआ था। उनके अंतिम समय में पूरा परिवार उनके करीब था।
 
वे अपने परिवार से बाहर एक प्रसिद्ध नेत्रविज्ञानी सर्जन थे जिन्होंने हजारों जरूरतमंद लोगों को नेत्रज्योति देने का काम किया। उनका परिवार आज भी उनकी समाज के प्रति उनके कर्तव्य बोध, बौद्धिक उत्सुकता और उनके समर्पण को याद करता है।
 
डॉ. राव की याद में शोकसभा फुलसम फ्यूनरल होम, 649 हाई स्कूल, वेस्टवुड, मैसाचुसेट्‍स पर मंगलवार, 20 दिसंबर, 2016 को रखी गई है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें