Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या 2026 इस बार 18 जनवरी को माघ मास में पड़ रही है। यह तिथि केवल अमावस्या नहीं, बल्कि स्नान, दान-पुण्य, तर्पण और मौन साधना का महापर्व मानी जाती है। इस समय प्रयागराज में माघ मेला भी आयोजित है, जहां संगम स्नान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह में किया गया प्रत्येक पुण्य कर्म कई गुना फल देता है। ऐसे में आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर स्नान और दान करने के चमत्कारी फायदे।