Prayagraj Mahakumbh में भारी भीड़, ऑनलाइन होंगी स्कूलों की कक्षाएं, कलेक्‍टर ने जारी किए आदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (11:17 IST)
Prayagraj UP School News : महाकुंभ में माघ पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, प्रयागराज में समस्त बोर्ड के सभी माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं शुक्रवार (7 फरवरी) से 12 फरवरी (माघ पूर्णिमा) तक ऑनलाइन तरीके से संचालित होंगी।प्रयागराज जिलाधिकारी की ओर जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक, सभी छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी और सभी अध्यापक समय के अनुसार विद्यालय पहुंचकर वर्तमान में जारी प्रयोगात्मक परीक्षा और गृह परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार संपादित कराएंगे। 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।  
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रयागराज जिलाधिकारी की ओर जिला विद्यालय निरीक्षक को जारी आदेश के मुताबिक, विद्यार्थियों के आवागमन में असुविधा और छात्र हित में सात फरवरी से 12 फरवरी तक समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाएं ऑनलाइन तरीके से संचालित होंगी।
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : 25000 आदिवासी लगाएंगे महाकुंभ में डुबकी, धर्म की रक्षा का लेंगे संकल्प
आदेश के मुताबिक, सभी छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी और सभी अध्यापक समय के अनुसार विद्यालय पहुंचकर वर्तमान में जारी प्रयोगात्मक परीक्षा और गृह परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार संपादित कराएंगे। बृहस्पतिवार को शाम आठ बजे तक 77.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया और 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी