चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 2 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं।
गुरुवार देर रात केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की मीटिंग में पंजाब की 78 सीटों पर चर्चा हुई। अधिकतर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि सीएम पद को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू और सीएम चन्नी में मतभेद बने हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में 14 फरवरी को 1 चरण में मतदान होगा। वोटों की गणना 10 मार्च को की जाएगी।