चन्नी ने भगवंत मान को बताया शराबी, कहा-3 बार में पास की 12वीं क्लास

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (08:57 IST)
भटिंडा। पंजाब चुनाव में चुनाव प्रचार चरम पर है। 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें शराबी करार दिया।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, चन्नी ने भटिंडा में भगवंत मान को शराबी और अशिक्षित व्यक्ति करार दिया। उन्होंने कहा कि चन्नी ने 3 साल में 12वीं क्लास पास की। ऐसा व्यक्ति पंजाब की कमान कैसे संभाल सकता है?
 

Bhagwant Mann (AAP's Punjab CM candidate) is a drunkard and illiterate person. He passed 12th class in three years. How can we give command of Punjab to such a person?: Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi in Bathinda (16.02)#PunjabElections2022 pic.twitter.com/i0NO42KVLk

— ANI (@ANI) February 17, 2022
इससे पहले चन्नी ने एक अन्य विवादित बयान में कहा कि एक साथ हो जाओ पंजाबियों। यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भइये यहां आकर राज करना चाहते हैं न, उन्हें फटकने नहीं देना है। इस बयान के बाद चन्नी विपक्षी पाटियों के निशाने पर आ गए हैं।
 
इससे पहले भगवंत मान ने भी अलग से राहुल गांधी के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने चन्नी को ‘गरीब घर’ का बताया था। मान ने कहा था कि वह (चन्नी) गरीब आदमी जो पंजाब में दो सीटों चमकौर साहिब और भादौर सीट से चुनाव लड़ रहा है, उसके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी