पंजाब में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानिए कहां से चुनाव लड़ेंगे सिद्धू और चन्नी...

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (14:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
कांग्रेस ने अमृतसर ईस्ट से सिद्धू, मोगा से सोनू सूद की बहन मालविका, चमकौर साहब से चरणजीत सिंह चन्नी, जालंधर कैंट से परगट सिंह, मानसा से सिद्धू मुसेवाला को टिकट दिया है।

बठिंडा शहर से मनप्रीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक और ओ पी सोनी अमृतसर मध्य से चुनाव लड़ेंगे।
src="https://embed.kooapp.com/embedLoader.js"> >