पंजाब विधानसभा चुनाव : मोगा से चुनावी मैदान में उतरीं सोनू सूद की बहन मालविका रुझानों में पीछे, कांग्रेस के टिकट से लड़ रहीं चुनाव

गुरुवार, 10 मार्च 2022 (11:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की महन मालविका सूद पंजाब के मोगा से कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरी हैं। ऐसे में सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी है। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में मालविका पीछे चल रही हैं। 

ALSO READ: पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम : दलीय स्थिति Live Update
बता दें कि चुनाव आयोग ने मतदान के समय सोनू सूद को मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया था। इतना ही नहीं पुलिस ने एक्टर की कार भी जब्त कर ली थी। सोनू सूद पर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगा था।

ALSO READ: पंजाब में AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
मालविका सूद के सामने भाजपा की मौजूदा विधायक हरजोत कमल हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और शिरोमणि अकाली दल के बरजिंदर सिंह बरार भी चुनौती पेश कर रहे हैं। शुरुआती रुझानों में मालविका सूद तीसरे नंबर पर हैं।
 
मालविका युवा नेता हैं, उनकी उम्र 39 साल है। मालविका सूद तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। वह मोगा शहर में काफी समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी