पंजाब के नतीजे कांग्रेस के लिए 'झटका', AAP को दिल्ली के रिकॉर्ड ने की मदद

गुरुवार, 10 मार्च 2022 (18:12 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब के चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए 'झटका' हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली में उसकी सरकार के प्रदर्शन का फायदा मिला है।

पवार ने इस बात की भी पैरवी की कि विपक्षी पार्टियों को साथ लाकर भाजपा का विकल्प देने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। पंजाब में रुझानों और नतीजों में अरविंद केजरीवाल नीत आप बड़ी जीत की ओर अग्रसर है, जहां वह कांग्रेस को सरकार से बेदखल करेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, पंजाब वह राज्य है, जहां कांग्रेस सत्ता में है। पंजाब में बदलाव भाजपा के लिए भी अनुकूल नहीं है। नतीजों से कांग्रेस को झटका लगा है।
Koo App

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी