सिद्धू ने दी आप को बधाई, कहा- जनता की आवाज ईश्वर की आवाज

गुरुवार, 10 मार्च 2022 (13:22 IST)
चंडीगढ़। किसी समय पंजाब में मुख्‍यमंत्री बनने की चाह रखने वाले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को खुद की सीट बचाना भी मुश्किल दिख रहा है। आप की बड़ी जीत पर ट्‍वीट कर सिद्धू ने कहा- जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है।
 
सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा- 'जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है...पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें...आम आदमी पार्टी को बधाई!'
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की हार में सबसे बड़ी हार की वजह आंतरिक कलह भी है। इस कलह के सबसे बड़े सूत्रधार नवजोत सिंह सिद्धू ही रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट गई है। 
 
यहां शिरोमणि अकाली दल की सबसे ज्यादा दुर्गति हुई है। अकाली दल के दिग्गज सुखबीर सिंह बादल अपनी सीट नहीं बचा पाए। प्रकाश सिंह बादल भी हार की कगार पर हैं। 
 
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने ट्‍वीट कर कहा कि इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी