कांग्रेस के पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान भाजपा में

शनिवार, 8 नवंबर 2008 (18:11 IST)
राजस्थान के पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हबीबुर्रहमान नागौर जिले के मूंडवा से तीन बार विधानसभा सदस्य रहे है। कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में हबीबुर्रहमान को टिकट नहीं दिया है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने दी।

वेबदुनिया पर पढ़ें