राजस्थान कांग्रेस का बड़ा फैसला, गेहलोत और पायलट भी लड़ेंगे चुनाव

बुधवार, 14 नवंबर 2018 (12:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में वह खुद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट चुनावी मैदान में उतरेंगे।
 
गहलोत ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रचारित किया जा रहा था कि कांग्रेस में फूट है, अंदरूनी कलह है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि मैं यानी गहलोत और पायलट दोनों ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
 
इस मौके पर मौजूद पायलट ने भी कहा, 'राहुल गांधी के निर्देश और गहलोत जी के निवेदन पर मैं चुनाव लडूंगा। गहलोत जी भी चुनाव लड़ेंगे।' गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी