राजस्थान कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा का मुकाबला करेंगे पुराने भाजपाई मानवेन्द्रसिंह

शनिवार, 17 नवंबर 2018 (16:07 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मानवेन्द्रसिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
 
 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां यह सूची जारी की। पार्टी ने राजस्थान के लिए पहली सूची 15 नवंबर को जारी की थी जिसमें 152 उम्मीदवार घोषित किए गये। राजस्थान में सात दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
 
 
सिंह ने विधानसभा का पिछला चुनाव भाजपा के टिकट पर बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से जीता था। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह के पुत्र हैं और कांग्रेस ने उन्हें श्रीमती राजे के खिलाफ उनके पंरपरागत निर्वाचन क्षेत्र झालरापाटन सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
 
 
1. एस गुरमीतसिंह कुन्नर : करणपुर
2. इंद्रज गुर्जर : विराटनगर
3. भगवान सहाय सैनी : चोमू
4. विद्याधर चौधरी : फुलेरा
5. रीतेश बैरवा : दूदू (सु)
6. महेश जोशी : हवा महल
7. रफीक खान : आदर्श नगर
8. श्रीमती अर्चना शर्मा : मालवीयनगर
9. पुष्पेंद्र भारद्वाज : सांगानेर
10. वेदप्रकाश सोलंकी : चाकसू (सु)
11. डॉ. आरसी यादव : बहरोड़
12. सुनील कुमार शर्मा : थानागाजी
13. श्रीमती श्वेता सैनी : अलवर शहर
14. श्रीमती सैफिया जुबेर खान : रामगढ़ 
15. बाबूलाल बैरवा : कठूमर (सु)
16. श्रीमती जाहिदा खान : कामां
17. विश्वेंद्रसिंह : डीग कुम्हेर
18. रोहित वर्मा : राजाखेड़ा
19. राजेश अग्रवाल : गंगापुर
20. मुकेश भास्कर : लाडनूं
21. विजयपाल मिर्धा : डेगाना
22. श्रीमती मीना कंवर उम्मेदसिंह : शेरगढ़
23. प्रोफेसर अयूब खान : सूरसागर
24. राजेंद्रसिंह विघूड़ी : बेगूं
25. प्रकाश चौधरी : बड़ी सादड़ी
26. सुदर्शनसिंह रावत : भीम
27. रामलाल जाट : मांडल
28. सीएल प्रेमी : केशवराय पाटन (सु)
29. हरिमोहन शर्मा : बूंदी
30. श्रीमती गुलनाज : लाडपुरा
31. मानवेंद्रसिंह : झालरापाटन
32. सुरेश गुर्जर : खानपुर
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी