Ex NSG Commando arrested : 2008 के मुंबई हमले में वीरता दिखा चुके पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को सुरक्षाबलों ने राजस्थान के रतनगढ़ से गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 200 किलोग्राम गांजा, नकदी और तस्करी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए।
राजस्थान ATS (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और ANTF (नारकोटिक्स निरोधी कार्य बल) की संयुक्त टीमों ने बुधवार को राजस्थान, ओडिशा और तेलंगाना के बीच गांजा तस्करी के अवैध कारोबार के मुख्य सरगना, पूर्व NSG कमांडो बजरंग सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सीकर जिले के रहने वाले बजरंग सिंह (45) पर 25,000 रुपए का इनाम था। वह तेलंगाना और ओडिशा से गांजा मंगवाकर राजस्थान के सीकर, जयपुर और जोधपुर में सप्लाई करता था। पुलिस ने ऑपरेशन आंजनेय के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि बजरंग सिंह ने 10वीं के बाद एनएसजी में भर्ती होकर देश सेवा शुरू की थी। 2008 में 26/11 मुंबई हमलों के दौरान वह ब्लैक कैट कमांडो के रूप में होटल ताज में आतंकियों से भिड़ गया था। 2021 में रिटायरमेंट के बाद उसने राजनीति में किस्मत आजमाई, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।