Former Union Minister Girija Vyas News : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास सोमवार को राजस्थान के उदयपुर शहर में अपने घर में आरती करते समय आग से झुलस गईं। व्यास को तुरंत उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि गिरिजा व्यास आरती कर रही थीं, इसी दौरान उनकी चुन्नी ने नीचे रखे दीपक से आग पकड़ ली।
परिवारजनों ने यह जानकारी दी। व्यास (79) को तुरंत उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि गिरिजा व्यास आरती कर रही थीं, इसी दौरान उनकी चुन्नी ने नीचे रखे दीपक से आग पकड़ ली। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास ने राज्य और केंद्र दोनों सरकारों में मंत्री के रूप में काम किया है। वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
कौन हैं गिरिजा व्यास : उदयपुर में जन्मीं राजस्थान में कांग्रेस की दिग्गज नेत्री और कांग्रेस में मेवाड़ की नेता के नाम से विख्यात डॉ. गिरिजा व्यास ने न सिर्फ लेखन के जरिए अपनी पहचान बनाई, बल्कि उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर राजनीति के क्षेत्र में पूरे देश में महिलाओं का नेतृत्व भी किया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री, कवयित्री, लेखिका और कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास को राजनीति का लंबा अनुभव है। वह वर्ष 1977 से 1984 तक जिला कांग्रेस कमेटी, उदयपुर की जिलाध्यक्ष बनीं। वर्ष 1985 से 1990 तक राजस्थान विधानसभा सदस्य रहीं। इस दौरान 1986 से 1990 तक पर्यटन राज्यमंत्री रहीं। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour