राज्यसभा चुनाव : हरियाणा में अजय माकन 1 वोट से हारे, कार्तिकेय शर्मा की शानदार जीत

Webdunia
शनिवार, 11 जून 2022 (07:53 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा में दिग्गज कांग्रेस नेता अजय माकन को राज्यसभा चुनाव में 1 वोट से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा ने हरा दिया। दूसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने जीत दर्ज की।
 
हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव थे। इनमें से एक सीट पर भाजपा की जीत पक्की थी और दूसरी पर कांग्रेस की जीत तय नजर आ रही थी। लेकिन कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस से यह सीट छिन ली।
 
कार्तिकेय शर्मा की जीत में कुलदीप बिश्नोई की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं डाला। इस वजह से माकन की हार हुई। यदि वह कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देते तो अजय माकन चुनाव जीत जाते।
 
कार्तिकेय शर्मा और अजय माकन को 29-29 (2900-2900) वोट मिले थे। लेकिन भाजपा के 66 वोट मिल जाने के बाद कार्तिकेय के वोट 2966 हो गए और उनकी जीत हो गई। 
 
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है। कृष्ण लाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा को जिताने के लिए मैं सभी विधायकों का धन्यवाद करता हूं। यह लोकतंत्र की जीत है। मुझे उम्मीद है कि दोनों सदन में हरियाणा के लोगों से जुड़े मामलों को उठाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख