इंदौर। एक नवप्रसूता को उसकी सास और पति ने इसलिए पीटा क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया, जबकि उन्हें बेटे की चाह थी।
घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के अर्पण नर्सिंग होम की है। यहां पर मल्हारगंज की रहने वाली खुशबू अटल ने एक बिटिया को जन्म दिया था। खुशबू का पति विकास पुलिसकर्मी है और उनकी दो साल पहले ही शादी हुई थी।
खुशबू के मुताबिक उसके पति और सास को लड़का चाहिए था, उसे चार दिन पहले लड़की हुई। यह बात जब उसके पति और सास को पता चली तो वे अस्पताल ही नहीं आए और चार दिन बाद जब आए तो खुशबू के साथ मारपीट करने लगे। मामले में पीड़िता ने पहले एमजी रोड थाने और फिर महिला थाने पर शिकायत दर्ज करवाई है।